Rooter App से पैसे कैसे कमाए | 5 आसान और बेस्ट तरीके

Rooter App Se Paise Kaise Kamaye 2025: Rooter App एक बेहतरीन रियल मनी अर्निंग प्लेटफॉर्म है। यह ऐप यूजर्स गेमिंग वीडियो और ईस्पोर्ट्स देखते हुए पैसे कमाने की सुविधा देता है। यह एक मजेदार लाइव स्ट्रीमिंग ऐप है। जिसमें आप अपने पसंदीदा गेम को लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं। जैसे कि फ्री फायर, BGMI, Minecraft, आदि।

इस आर्टिकल में आपको Rooter App से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। जैसे कि Rooter App Kya Hai, Rooter App Se Paise Kaise Kamaye, Rooter App Ko Download Kaise Kare, Rooter App Me Account Kaise Banaye इत्यादि।

Rooter App के बारे में जानकारी

App NameRooter: Watch Gaming & Esports
Downloads50M+
App Rating4.1/5
App Size32 MB
AvailableAndroid

Rooter App क्या है?

रूटर ऐप भारत का सबसे बड़ा गेमिंग और ईस्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म है। जो आपको पसंदीदा गेम स्ट्रीम करने, रील्स देखने और बनाने, वीडियो देखने का मौका देता है।

इस ऐप की सबसे खास बात यह है कि यह ऐप आपको ढेर सारे पुरस्कार और गिवअवे जीतने का मौका देता है। जो पैसे कमाने का एक अच्छा तरीका है।

इसके अलावा भी रूटर ऐप से पैसे कमाने के कई तरीके हैं। जैसे लाइव स्ट्रीमिंग करके, गेमिंग वीडियो देखकर, ऐप को रेफर करके, लाइव टूर्नामेंट में हिस्सा लेकर आदि।

Rooter App Download कैसे करें?

रूटर ऐप डाउनलोड करने के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करें-

  1. सबसे पहले अपने एंड्रॉयड फोन पर गूगल प्ले स्टोर खोलें।
  2. इसके बाद सर्च बॉक्स में Rooter App लिखकर सर्च करें।
  3. अब आपको रूटर ऐप इंस्टॉल करने का विकल्प मिलेगा।
  4. रूटर ऐप डाउनलोड करने के लिए इंस्टॉल विकल्प पर क्लिक करें।
  5. फिर कुछ ही समय में यह ऐप आपके फोन में इंस्टॉल हो जाएगा।

Rooter App में Account कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले अपने फोन में रूटर ऐप खोलें।
  • इसके बाद साइनअप करने के लिए अपना फ़ोन नंबर दर्ज करें।
  • अब आपके फोन पर एक OTP भेजा जाएगा, OTP को सत्यापित करें।
  • इसके बाद आप अपना नाम, आयु और लिंग चुनें।
  • फिर आपको अपना यूजरनेम और पासवर्ड बनाना होगा।
  • इस तरह आपका अकाउंट रूटर ऐप पर सफलतापूर्वक बन जाएगा।

Rooter App Se Paise Kaise Kamaye (जानिए रूटर ऐप से पैसे कमाने के बेस्ट तरीके)

1. लाइव स्ट्रीमिंग करके (Live Streaming)

रूटर ऐप से पैसे कमाने का सबसे अच्छा तरीका लाइव स्ट्रीमिंग है। अगर आपको ऑनलाइन गेम खेलने का हुनर ​​है तो यह एक बेहतरीन विकल्प है। आप इस ऐप के जरिए अपने पसंदीदा गेम की लाइव स्ट्रीमिंग करके घर बैठे अपने मोबाइल से पैसे कमा सकते हैं। जो कि बिल्कुल मुफ्त है।

जब आप गेम खेलते समय रूटर ऐप से लाइव स्ट्रीमिंग करते हैं। तो आपको लाइव स्ट्रीमिंग के व्यूज के हिसाब से रूटर कॉइन मिलते हैं। आप उन कॉइन को असली पैसों में बदल सकते हैं।

2. अद्भुत पुरस्कार जीतकर (Amazing Prizes)

रूटर ऐप से पैसे कमाने का सबसे अनोखा तरीका है अद्भुत पुरस्कार जीतकर पैसे कमाना। पुरस्कार में नकद पुरस्कार, रिदम कोड, स्मार्टफोन, लैपटॉप आदि कुछ भी हो सकता है। पुरस्कार जीतने के लिए आपको इस ऐप का अधिक से अधिक उपयोग करना होगा और छोटे-छोटे कार्य पूरे करने होंगे।

इस ऐप में समय-समय पर गिवअवे होते रहते हैं। इसलिए यह ऐप आपको गिवअवे जीतने का मौका भी देता है। आप इस तरह से भी रूटर ऐप से पैसे कमा सकते हैं।

3. ऐप को रेफर करके (Refer & Earn)

यह ऐप भी Refer and Earn मॉडल पर काम करता है। यह मॉडल किसी भी ऐप के यूजर को तेजी से बढ़ाने के लिए लाया गया है। तो आप अपने दोस्तों को Rooter ऐप रेफर करके पैसे कमा सकते हैं। रूटर ऐप से पैसे कमाने का यह सबसे आसान और मजेदार तरीका है। बिना किसी कौशल वाले लोग भी इस तरीके का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस तरीके का इस्तेमाल करके पैसे कमाने के लिए सबसे पहले आपको रूटर ऐप में लॉग इन करना होगा। फिर आपको रेफरल ऑप्शन पर जाना होगा। अब आपको एक रेफरल लिंक या कोड मिलेगा। जिसे आपको अपने सोशल मीडिया पर प्रमोट करना होगा।

इसके बाद जब कोई आपके रेफरल लिंक या कोड से इस ऐप को डाउनलोड करके इस्तेमाल करेगा तो आपको रेफरल मनी मिलेगी।

4. वीडियो देखकर (Watching Videos)

रूटर ऐप पर आप गेमिंग वीडियो देखकर भी पैसे कमा सकते हैं। क्योंकि यह ऐप वीडियो और स्ट्रीम देखने के लिए भी पैसे देता है। इस ऐप में कई वीडियो और स्ट्रीम उपलब्ध हैं, जिन्हें आप देख सकते हैं। अगर आप फ्रेश कंटेंट देखना चाहते हैं, तो आप लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

रूटर ऐप में एक वीडियो देखने पर आपको लगभग 30 कॉइन मिलते हैं। अगर आप रोजाना सिर्फ 10 वीडियो देखते हैं तो आप आसानी से प्रतिदिन 300 कॉइन जमा कर सकते हैं। फिर आप इन कॉइन को पैसे में बदल कर अपने बैंक अकाउंट में भेज सकते हैं।

5. लाइव टूर्नामेंट में भाग लेकर (Live Tournaments)

रूटर ऐप में हमेशा लाइव टूर्नामेंट आयोजित किए जाते हैं। आप उस लाइव टूर्नामेंट में भाग लेकर बहुत सारे पुरस्कार जीत सकते हैं। रूटर ऐप से पैसे कमाने का यह एक और शानदार तरीका है।

किसी लाइव टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए सबसे पहले आपको उस लाइव स्ट्रीमिंग को सर्च करना होगा जिसमें लाइव टूर्नामेंट चल रहा हो। फिर आप उस टूर्नामेंट के नियम और शर्तों को ध्यान में रखते हुए भाग ले सकते हैं।

इस ऐप पर ग्रुप टूर्नामेंट भी आयोजित किए जाते हैं। इसमें कोई भी भाग लेकर टूर्नामेंट जीत सकता है और पुरस्कार पा सकता है। ग्रुप टूर्नामेंट में, रूटर ऐप द्वारा पुरस्कार राशि केवल उस क्रिएटर को दी जाती है जो स्ट्रीमिंग शुरू करता है। फिर वह क्रिएटर पुरस्कार राशि अन्य लोगों को देता है।

निष्कर्ष

आप में से बहुत से लोग जानना चाहते होंगे कि रूटर ऐप असली है या नकली, तो इसका सीधा सा जवाब है कि यह पूरी तरह से असली ऐप है। जो आपको कई तरह से पैसे कमाने का मौका देता है।

यह भी पढ़ें-

Leave a Comment